Augmented Reality : यह है भविष्य की दुनिया।

पिछले कुछ वर्षों में विकसित हुई ऐसी तकनीक Augmented Reality, जिसने हमरी वास्तविक दुनिया में परिकल्पनाओं को जीवंत किया है। आइये समझते है आम इंसान के लिए यह किस तरह से काम में लाई जा सकती है, और क्यों है ,यह भविष्य की दुनिया।

Augmented Reality: क्यों है भविष्य की दुुनिया?
Virtual Reality(VR) and Augmented Reality(AR)

AR को भविष्य की दुनिया के लिए एक शक्तिशाली तक़नीक माना जाता है। उसका कारण है, यह हमारे आसपास की दुनिया को बेहतर ढंग से समझने और उससे जुड़ने का एक नया तरीका प्रदान करता है। AR का उपयोग करके ना केवल हम वास्तविक दुनिया में जानकारी और अनुभवों को जोड़ सकते हैं, बल्कि इसकी सहायता से हम साधारण व्यक्ति के अधिक उत्पादक, अधिक शिक्षित और अधिक मनोरंजक बना सकते हैं।

इसे समझने से पहले ये जनना बहुत जरुरी है कि आखिर Augmented Reality और Virtual Reality (VR) में जो तक़रीबन एक जैसी तकनीक पर आश्रित है, में क्या अंतर है।

AR और VR के बीच क्या अंतर है

VR, AR, MR, और XR इत्यादि Technology से जुड़े कुछ ऐसे टर्म्स है जिनमे अधिकांश लोग कंफ्यूज हो जाते है, तो आइये समझते है आसान भाषा में।


  1. आभासी वास्तविकता (Virtual reality or VR): VR एक आभासी वातावरण है जो वास्तविक दुनिया के सामान दिखाई देता है और आपकी आंखों के सामने Realistic वातावरण बनाता है। VR का अनुभव करने के लिए, आपको एक विशेष हेडसेट पहनने की आवश्यकता होती है। जो आपको आँखो के सामने दिखाई देने वाली काल्पनिक विषय वास्तु को वास्तविक महसूस कराने का काम करता है। इसका मुख्य उद्देश्य यह होता है की यह यूज़र को यह महसूस करा सके की उस वातावरण में वह स्वयं उपस्थित है।
  2. संवर्धित वास्तविकता (Augmented Reality or AR): AR एक ऐसी टेक्नोलॉजी हैं जो है वास्तविक दुनिया में कुछ ऐसे ऑब्जेक्ट या वस्तु को किसी माध्यम जैसे फ़ोन टैबलेट इत्यादि के माध्यम से किसी भी सतह जैसे टेबल, बैंड, जमीन इत्यादि पर प्रदर्शित कर सकें वह विषयवस्तु पूरी तरीके से काल्पनिक होती है तथा उस स्थान पर नहीं होती परंतु यह डिजिटल डिवाइस जैसे फ़ोन और टेबलेट में वास्तविकता के समान प्रतीत होती हैं। जिससे आप अपने डिवाइस में उस वस्तु के बारे में अधिक जानने में सक्षम हो सकें।
  3. मिश्रित वास्तविकता (Mixed Reality or MR):  मिश्रित वास्तविकता AR और VR दोनों का मिश्रित रूप ही मिश्रित वास्तविकता अर्थात् Mixed Reality कहलाता है। इसे आसान भाषा में इस प्रकार समझा जा सकता है, जैसे जब आप किसी को व्यक्ति को वीडियो कॉल करते तो वह व्यक्ति वास्तविक होता है परंतु उसकी छवि जो आपके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कंप्यूटर अथवा मोबाइल में प्रतिशत प्रदर्शित होती वह इलेक्ट्रॉनिक/आभासी होती है अर्थात जिन माध्यमों में AR और VR दोनों टेक्नोलॉजी का उपयोग साथ में होता है मिक्स्ड रियलिटी कहलाता है।
  4. विस्तारित वास्तविकता (Extended Reality or XR): Extended Reality AR,VR एवं MR (Mixed Reality ) तीनो का सयुंक्त उपक्रम कहलाता है। इसमें ऐसे इमर्सिव टेक्नोलॉजीज शामिल होती है जो वास्तविकता को एक नए लेवल पर ले जाने का काम करती है तकनीकी रूप से यह सबसे उन्नत प्रारूप है जिसमे अभी बहुत सा काम किया जाना शेष है। इसकी सहायता से में ऐसे इन्विर्मेंट का निर्माण करने में सक्षम हो जाते है जिनका वास्तव में कोई वजूद नहीं होता। परन्तु फिर भी उस इन्विर्मेंट में वास्तविक व्यक्ति एवं वस्तुओ का डिजिटल स्वरूप रियल टाइम में मौजूद होते है।

Augmented Reality का व्यावहारिक उपयोग

पिछले काफी समय से ऑगमेंटेड रियलिटी और वर्चुअल रियलिटी के माध्यम से विजुअल कम्युनिकेशन और इंटरफेस के एक नए-नए माध्यमों का विकास हो रहा हैं। यह माध्यम हमें डिजिटल स्पेस में एक दूसरे से कम्युनिकेशन को आसान बनाता है और स्क्रीन के 2 डी इंटरफेस से कहीं बेहतर अनुभब प्रदान करता है।

आज फोन, कैमरा, चश्मे आदि का उपयोग करके अपने आसपास की दुनिया को ऑगमेंटेड करके अपना स्वयं का विजुअल स्पेस (जो कि मौजूद नहीं है) बनाना संभव है। इसी प्रकार यह न केवल कम्युनिकाशन अपितु बहुत से ऐसे क्षेत्रों में भी क्रन्तिकारी परिवर्तन करने में सक्षम से जहां ऑगमेंटेड रियलिटी अनुप्रयोग निम्न है

  • मेडिकल क्षेत्र में
  • मनोरंजन के क्षेत्र में
  • इंजीनियरिंग में
  • स्पेस एवं रोबोटिक्स में
  • ऐरोनॉटिक्स के क्षेत्र में
  • डिफेन्स और सैन्य विभाग में
  • वर्चुअल मीटिंग्स/सेमिनार में

Augmented Reality है भविष्य की दुनिया

भविष्य में AR का व्यापक होगा जैसे शिक्षा एवं प्रशिक्षण गेमिंग के अलावा VR को शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में भविष्य में बहुत तेजी से अपनाया जा सकता है इसके उपयोग में वृद्धि इस कारण से भी देखी जा सकती है क्योंकि तकनीक में इस क्षेत्र में बहुत तेजी से विकास हो रहा है।

सरकारें इसके उपयोग को बढ़ावा दे रहीं है। इन तकनीकों का उपयोग उड़ान प्रशिक्षण फ्लाइट, ट्रेनिंग हेल्थ केयर, मिलिट्री ट्रेनिंग, इंजीनियर ट्रेनिंग इत्यादि को बहुतायत में हो रहा हैं

इनोवेशन और विकास

ये तकनीकी हमें नई दुनियां में ले जा रही हैं जहां हम अपनी के इच्छानुसार वातावरण को बदल सकते हैं। जहा तकरीबन सभी कुछ हम कण्ट्रोल कर सकते है।

आगामी कुछ वर्षों में, एआर और वीआर की तकनीक में विस्तृत परिवर्तन होने जा रहे हैं जो हमें भविष्य में अद्वितीय अनुभव प्रदान करने की क्षमता देंगे।

Augmented Reality से हमारी दृष्टि और अनुभव की अदुतीय सम्भाबनाओ के नए आयाम खोलने वाली है।, जहां हम वास्तविक और आभासी दुनियां को मिलाने में सक्षम होंगे।

हाल ही में एप्पल ने लॉन्च AR और उसकी क्षमताओं से ये अनुमान लगाया जा सकता है कि भविष्य एआर और वीआर की तकनीक किस ऊंचाइयों पर पहुँचेगी ,

तो निश्चित है कि हमारी दुनिया भी पूरी तरह से परिवर्तित हो जाएगी। अब यह देखने का समय है कि ये तकनीकी के साथ खुद को कैसे जोड़ सके ताकि हम भी दुनिया के साथ रहें।

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *